सच की मुनादी।।
सोशल मीडिया में एक बड़ी बहस शुरू हो गयी है। दरअसल झटपट भूख मिटाने वाली मैग्गी 2 मिनट नूडल के बीफ फ्लेवर को लेकर कुछ लोगों ने सवाल जब खड़े किए तब कंपनी को सामने आकर इस सवाल का जवाब देना पड़ा।
आभा की कलम से नामक फेसबुक यूजर ने मैग्गी नूडल के बीफ फ्लेवर वाले पैकेट पर सवाल उठाया। उन्होंने लिखा कि बीफ का मतलब मांस होता है, मैं शाकाहारी हूँ और गाय हमारे लिए माँ के समान है ऐसे में कंपनी या कोई बताए कि इसकी सच्चाई क्या है। फेसबुक पर बड़े कमैंट्स भी आये फिर खुद मैग्गी भी आई उसने लिखा कि मैग्गी में कोई एनिमल प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं होता है, इसमें बीफ फ्लेवर का इस्तेमाल किया गया है बीफ का नहीं। हालांकि मैग्गी के इस जवाब से लोग संतुष्ट होते नहीं दिखे।

पहले भी मैग्गी पर सवाल उठ चुके हैं। कुछ साल पहले इसके मसाला में लेड कंटेंट ज्यादा होने की वजह से इसे बैन किया जा चुका है। कई बार यह भी कहा जाता रहा है की इसमें एनिमल कंटेंट्स हैं। हालांकि मैग्गी के मातृ संस्था नेस्ले हमेशा इससे इंकार करती रही है। उनका कहना है कि इसमें सिर्फ फ्लेवर दिया गया है, मांस नहीं।


