रायगढ़ मुनादी।
जिंदल प्लांट मुख्य प्रबन्धक जयदेव चक्रवर्ती द्वारा काम से निकाले गए मजदुरो को वापस काम पर रखने के लिए स्थानीय युवा नेता अब सामने आए और तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौंप कर मजदुरो को काम पर रखवाने का निवेदन किया गया है। बता दे कि उद्योग के उद्यानिकी सेक्शन में पिछले 9 सालों से काम कर रहे मजदुरो को काम से हटा दिया गया था। इससे सैकड़ो की संख्या में मजदूरों को काम से बेदखल कर दिए जाने से मजदुरो के परिवार पर पड़ा। अब मजदूर जो पिछले 9 साल से काम कर रहे थे अब अचानक काम से बाहर हो जाने से परिवार जीवकोपार्जन की संकट उत्पन्न हो गया है। अब इतने बड़ी संख्या में काम से बेदखल हुए मजदूरों को काम कहा से मिलेगा।

तमनार में आज मजदूरों के हक में दिया गया ज्ञापन जिन्हें
सैकड़ों मजदूरों को रोजगार से वंचित कर दिया गया है
थाना प्रभारी अभिनवकांत सिंह एवं तहसीलदार टी आर कश्यप को ज्ञापन देकर जिंदल प्लांट हेड की गलत नीतियों की वजह से सैकड़ों मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। यदि फिर से रोजगार में वापस नही लिये जाने पर होगा उग्र आंदोल की चेतावनी दी गई।

युवा नेतृत्व राजेश बेहरा एवं दीपक पटनायक ने कहा मजदूरों की हक दिलाने के लिये करेंगे उग्र आंदोलन ,जिन्दल प्रबन्धन जल्द ही सभी मजदूरों को कार्य मे रखने का किया आग्रह, वरन वे इसके लिये सड़क की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। प्लांट हेड की गलत नीतियों के कारण मजदूरों का रोजगार छीन गया है।


