जशपुर मुनादी।।
खबर जशपुर की सियासत के गलियारे से आ रही है ।खबर है कि अजीत जोगी खेमे के आदिवासी नेता शशि भगत को काँग्रेस प्रवेश दिला दिया गया है।जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश और जिले के प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत की अनुसंशा पर काँग्रेस जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल द्वारा शशि भगत को काँग्रेस प्रवेश दिलाने की औपचारिकता पूरी कर ली है और अब शशि भगत विधवत काँग्रेस के सदस्य हो गए हैं
आपको बता दें कि जोगी खेमे से बाहर आकर काँग्रेस में जाने वाले नेताओं को लेकर काँग्रेसी खेमे में शुरू से विवाद की स्थिति रही लेकिन तमाम विवादों के बीच जोगी खेमे से काँग्रेस प्रवेश करने वाले नेताओं का धीरे धीरे काँग्रेस में आने का क्रम पहले से शुरू हो गया था लेकिन अबतक शशि भगत को लेकर विवाद खत्म नही हो रहा था लेकिन इनके काँग्रेस प्रवेश के बाद विवाद सुलझता हुआ दिख रहा है।
यह बताना जरूरी है कि शशि भगत प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत के काफी करीबी होने के साथ साथ जशपुर जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहे है।आदिसासी आंदोलनों में सक्रियता के चलते इनकी गिनती आदिवासी नेताओ में होती है ।

