11-March-2020


कोरोना को लेकर अफवाह फैलाने को लेकर प्रदेश में पहली कार्रवाई, पहले थाने में शिकायत फिर हुआ निलंबन



रायपुर मुनादी।।

कोरोना वायरस के संबंध में व्हाट्सएप्प सहित कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से अफवाह फैलाने के कारण एक व्याख्याता को निलंबित कर दिया गया है। शिक्षक ने एक संदेश फॉरवर्ड किया था जिसमें कहा गया था कि चिकेन खाने से एक व्यक्ति को कैरोना वायरस के चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। इस संदेश के बाद उक्त व्याख्याता एलबी के खिलाफ थाने में शिकायत की गई इसके बाद सरकार ने व्याख्याता एलबी को निलंबित कर दिया गया।

व्याख्याता एलबी हिमेन कोर्राम जो नरहरपुर विकासखंड के स्रोत समन्वयक हैं उन्होने सरोना के साथी नामक व्हाट्सएप्प ग्रुप में यह लिखा कि कोरोना वायरस के चपेट में आकर पंडरीपानी निवासी मंगलूराम पिता तुलसीदास की कोरोना वायरस के चपेट में आकर मौत हो गई, इससे कांकेर में दहशत का माहौल है। इसका कारण बॉयलर चिकेन को माना जा रहा है। इसके नीचे लिखा था स्वास्थ मंत्रालय द्वारा जनहित में जारी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News