11-March-2020


जशपुर में केरोना का अफवाह ,अफवाहों से इलाके में दहशत, मुनादी ने की अफवाहों की पड़ताल, सामने आई यह हकीकत



जशपुर मुनादी।।

जशपुर मे केरोना वायरस को लेकर फैले एक अफवाह के चलते इलाके में हड़कम्प मचा हुआ है ।बताया जा रहा है कि फरसाबहार ब्लॉक के ग्राम तुबा में दो दिनों से केरोना पॉजिटिव मरीज एक घर मे रह रहा है । उसके बारे में यह अफवाह है कि कथित केरोना पॉजिटिव मरीज कुछ दिन पहले ही गोवा से अपने गाँव वापस आया है और उसे सर्दी खाँसी की बीमारी है । गोवा से वापसी के बाद सर्दी खांसी की बीमारी होने की खबर फरसाबहार इलाके में जंगल की आग की तरह फैल गयीं । लोग इस अफवाह के बाद आतंकित होने लगे। हालांकि हक़ीक़त से कोई वाकिफ नहीं है।

हांलाकि इस संबन्ध में जब मुनादी डॉट कॉम ने पड़ताल शुरू की तो जानकारी कुछ और ही मिल रही है।फरसाबहाड बीएमओ ने बताया कि गोवा से वापस आने वाले एक मरीज फरसाबहार अस्पताल इलाज तो कराने आया था लेकिन उसके अंदर ऊपरी जांच के दौरान उसमे केरोना का कोई लक्षण नही पाया गया है । बीएमओ ने बताया कि मरीज को केवल सर्दी और खांसी था ।उस मरीज को न तो बुखार है न ही निमोनिया की शिकायत है याने ऊपरी जाँच करने पर केरोना का कोई भी सिम्टम्स उसमें नही देखा गया है ।बीएमओ ने खास बात ये बतायी है कि मरीज को पहले से सर्दी खांसी नही था गाँव वापस आने पर उसे सर्दी खांसी हुआ है । हांलाकि बीएमओ ने औपचारिक चर्चा में यह भी बताया कि चूंकि इलाके के लोग अफवाह से डरे हुए हैं इसलिए कल मरीज को सेंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News