सुकमा मुनादी//
होली मनाने अपने गृहग्राम आये एक जवान को मार कर फेंक दिए जाने की खबर आ रही है ।बताया जा रहा है कि जवान (डीआरजीएफ )का था ।पूलिस मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच कर रही है ।
जानकारी के मुताबिक घटना सुकमा जिले के दोरनपाल के अगरकट्टा में घटित हई है।जवान का नाम कडती कन्ना बताया जा रहा है जो कि दोरंनपाल में पदस्थ था।जवान होली की छुट्टी मनाने अपनी पत्नि के साथ गृहग्राम आया था ।बताया जा रहा है कि बीती रात अज्ञात लोग उसे घर से उठा ले गए और आज सुबह सुबह उसका शव मिला।
पूलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जाँच करने में जुट गई है ।

