बस्तर मुनादी।।
बस्तर क्षेत्र में तैनात जवानों के आत्महत्या का मामला नहीं थम रहा है। मानसिक दवाब से त्रस्त जवानों द्वारा आत्महत्या की खबर लगातार सामने आ रही है। ऐसे ही एक घटनाक्रम में पोटाली कैम्प के एक जवान द्वारा खुद को गोली मारकर आत्महत्या किये जाने की खबर है। जवान एसटीएफ से संबंधित था।
जानकारी के अनुसार, मृतक जवान का नाम रामाराम स्वामी है जो कि राजस्थान राज्य का रहने वाला है, पुलिस के अनुसार उसने सुबह करीब चार बजे के लगभग कैंप में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या उसने क्यों कि इसका कोई कारण अबतक सामने नहीं आया है। फिलहाल मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

