12-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर:होली के दिन घर का राशन लेने निकला था रास्ते मे ही चढ़ गया तेज रफ्तार ट्रक का पहिया , अब बेसहारा हुआ परिवार,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

ब्रजेश सिंह की मुनादी

होली का त्योहार मनाने घर का राशन लेने निकले एक युवक की दर्दनाक मौत हो गयी है।खबर 10 मार्च याने होली के दिन की है । घटना जशपुर जिले के लोदाम चौकी अंतर्गत कुलड़ा एनएच 43 में घटित हुई है।बताया जा रहा है कि घटना के वक़्त मृतक राजू मुंडा अपने 3 दोस्तों के साथ स्कूटी में सवार होकर लोदाम की ओर आ रहा था तभी कुलड़ा के जशपुर से रांची की ओर जा रहे एक ट्रक ने स्कूटी को इस कदर ठोकर मारा कि मृतक ट्रक के चक्के के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी ।2 अन्य साथियों की हालत अभी भी नाजूक बतायी जा रही है ।आपको बता दें कि मृतक मजदुर था और मजदूरी करके जीवन यापन कर रहा था।मृतक के 2 बच्चे है।बहरहाल ट्रक ड्राइवर घटना को अंजाम देकर फरार हो गया है जबकि ट्रक लोदाम पूलिस के कब्जे में है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News