12-March-2020


पूर्व मंत्री के OSD पर गिरी गाज, घोटाला के आरोप में पकड़े गए , 2009 से पुलिस को थी तलाश, सीआईडी और SIT की जांच में हुआ था खुलासा



रायपुर मुनादी।।

रतनजोत घोटाला मामले में एक करोड़ से अधिक के घोटाले में पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के ओएसडी कृषि विभाग के राधे कृष्ण कश्यप को रायपुर से सरगुजा पुलिस ने गिरफ़्तार किया है।कृषि विभाग की ओर से ओएसडी रहे आर के कश्यप के साथ सर्वेयर राणा प्रताप सिंह को भी गिरफ़्तार किया गया है।

2009 के इस प्रकरण में पुलिस को सर्वेयर राकेश रमण सिंह की तलाश है। 2009 में यह प्रकरण अंबिकापुर न्यायालय के निर्देश पर परिवाद के आधार पर क़ायम हुआ था। प्रकरण में आरोप है कि, बटवाही गाँव से लगे गाँव में रतनजोत का उत्पादन मनरेगा और फूड फ़ॉर वर्क से दर्शाया गया था, और यह उत्पादन फ़र्ज़ी था। इसकी राशि क़रीब एक करोड़ दस लाख के आसपास थी।

पुलिस के अनुसार मामले की जाँच सीआईडी और फिर एसआईटी ने की थी जांच के बाद डायरी लुंड्रा थाना भेजी गई है। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में आरोपियों को गिरफ़्तार करने हेतु पर्याप्त साक्ष्य मौजूद है दो आरोपी की गिरफ़्तारी की गई है।

पुलिस ने बताया कि राकेश रमण सिंह की तलाश जारी हैं पुलिस ने उसके घर की लगातार निगरानी कर रही है वहीं मुखबिर की सूचना पर दबिश दी जा रही है जल्द ही उसकी गिरफ़्तारी होगी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News