12-March-2020


माना कैम्प के बाहर जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, कल ही लौटा था गांव से, पुलिस जांच में जुटी



रायपुर मुनादी।।

राजधानी रायपुर स्थित माना पीटीएस में गुरुवार को एक नव आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुकमा जिला पुलिस में भर्ती होम के बाद यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था।

बता दें कि मृतक आरक्षक कोसा वंजामी ने पेड़ में रस्सी से लटककर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि जवान अभी दो दिन पहले ही अपने घर से लौटकर आया था और आज की परेड में वह शामिल भी हुआ था लेकिन करीब 12 बजे दोपहर वह PTS से बाहर निकलकर फांसी के फंदे पर झूल गया।

बता दें कि मृतक ग्राम गादीरास जिला सुकमा का निवासी था ,और जिला बल सुकमा का जवान था। मृतक माना पीटीएस में बेसिक ट्रेनिंग करने आया था। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पतासाजी में जुट गई है कि आखिककार जवान ने आत्महत्या क्यो की ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News