रायपुर मुनादी।।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने गुरुवार को राज्यसभा के लिए छत्तीसगढ़ से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी और
छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष फूलों देवी नेताम को राज्यसभा का प्रत्याशी घोषित किया है। कल नामांकन की अंतिम तारीख है, चूंकि यहां से भाजपा के सिर्फ 14 सदस्य है।इसलिए यह चुनाव निर्विरोध होने की संभावना है।
राज्यसभा के लिए कल दो राज्यसभा सदसियों के नामांकन होना है। इसके लिए पार्टी में जोड़तोड़ भी चल रही थी लेकिन ऐन वक्त पर केटीएस तुलसी और फूलों देवी नेताम का नाम सामने आ गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री समेत छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया भी मशक्कत कर रहे थे। इसी राज्यसभा के कारण मध्यप्रदेश में सियासी घमासान हो गया और वहां की सरकार खतरे में पड़ गई है।


