13-March-2020


कोरोना अलर्ट :छग में स्कूलों में छुट्टी की घोषणा के बाद कॉलेज में छुट्टी का एलान...31 मार्च तक....पढ़िये पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट पर आई सरकार ने इससे निपटने के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। हालांकि इस वायरस के चपेट में अभी तक यह राज्य नहीं है लेकिन एहतियातन सरकार ने सभी स्कूलों में 31 मार्च तक छुट्टी करने के बाद प्रदेश के सभी कॉलेजों को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया है।

उच्च शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार कोरोना वायरस को लेकर सतर्कता बढ़ाने के कारण यह आदेश जारी किया है। हालांकि आदेश में कहा गया है कि जिस कॉलेज में परीक्षा का शेड्यूल तय हो गया है वह नहीं बदला जाएगा। परीक्षाएं तय समय पर ही होंगी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटते ही स्वास्थ विभाग को तालाब किया, बैठकें ली और स्कूल कॉलेज में छुट्टी की घोषणा कर दी। दिल्ली और हरियाणा सरकार ने इसे महामारी घोषित करते हुए तमाम शिक्षण संस्थाओं को बंद कर दिया था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News