13-March-2020


कोरोना को लेकर हेल्पलाइन नंबर जारी, आप जिस भी राज्य या केंद्रशासित प्रदेश में हैं सहायता के लिए डायल करें यह नंबर



कोरोना की मुनादी।।

कोरोना को लेकर सतर्क केंद्र सरकार सहित तमाम राज्य सरकारों ने इससे निपटने के लिए तैयारियां कर ली है। इसी तारतम्य में एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यदि किसी को इस बीमारी के संबंध में कोई जानकारी लेनी हो या किसी बीमार को सहायता पहुंचनी हो तो यह हेल्प लाइन नंबर उसकी मदद करेगा।

देश में अबतक कोरोना की चपेट में 73 लोग आ चुके हैं । इन सभी में covid 19 पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि इस बीमारी से देश में अबतक सिर्फ एक मौत ही हुई है लेकिन सरकार ने इसके प्रति गंभीरता के साथ सतर्क है। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ ने इसे महामारी घोषित कर दिया है। देश के दिल्ली, हरियाणा, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गोवा जैसे राज्य इस वायरस के चपेट में हैं। केंद्र सरकार ने विदेशी वीजा को फिलहाल कैंसिल कर दिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News