रायपुर मुनादी।।
छत्तीसगढ़ में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी के बाद अब विधानसभा भी 25 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विधान सभा के बजट सत्र को होली छुट्टी के बाद शुरू होना था लेकिन कोरोना के फैलते प्रकोप को देखकर विधानसभा भी अब स्थगित कर दी गई है।
इस मसले पर सुबह कार्यमंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा की। उन्होंने बताया कि पूरे देश में एडवाइजरी जारी की गई है। उसे देखते हुए हमने प्रदेश के सभी स्कूल कॉलेज बंद कर दिए। इसी तारतम्य में विधानसभा के कार्य मंत्रणा समिति की बैठक बुलाई गई थी जिसमें यह तय किया गया कि विधानसभा की बैठक 25 मार्च के बाद शुरू की जाएगी।

