रायपुर मुनादी //
प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा का रायगढ़ जिले में निर्धारित दौरा कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया है ।निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक आज याने 13 मार्च से 15 मार्च तक रायगढ़ में कई कार्यक्रम प्रस्तावित थे लेकिन आज दोपहर जारी एक शासकीय पत्र के मुताबिक आबकारी मंत्री कवासी लखमा का सभी कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है ।

