जशपुर मुनादी।।
यह वीडियो जशपर जिला मुख्यालय से सटे एक ग्राम पंचायत का है ।दरअसल इस ग्राम पंचायत के लोगों ने शुक्रवार को एक पंचायत बुलाई थी पंचायत का उद्देश्य था एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने वाले युवक को सजा सुनाना था। बैठक में लोग सुबह से ही जुटना शुरू कर ढिये और शुक्रवार दोपहर तक जब ग्राम पंचायत के सभी लोग इकट्ठे हुए तो पंचायत की कार्यवाही शुरू हुई ।
कार्यवाही के दौरान पता चला कि गुरुवार को एक युवती परीक्षा देकर घर लौट रही थी तभी युवती को लिफ्ट देने के बहाने युवक अपनी गाड़ी में बैठाया और सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर उंसके साथ छेड़छाड़ करने लगा तभी युवती ने साहस का परिचय देते हुए युवक का मोबाईल अपने कब्जे में कर लिया और जैसे तैसे वहाँ से भाग खड़ी हुई और घर पहुंचते ही उसके साथ हुए घटना का घरवालो को पूरा ब्यौरा बताया ।
लेकिन जब घरवालो को युवक के बारे में जानकारी मिली तो उनके हाथ पांव फूल गए क्योंकि युवती के साथ छेड़छाड़ की कोशिश करने वाला युवक बड़े नेता का करीबी रिश्तेदार निकला लेकिन पीड़िता को इंसाफ चाहिए था इसलिए उसने हिम्मत नही हारी और इंसाफ के लिए गुहार लगाती रही ।थोड़ी ही देर में यह बात जंगल मे आग की तरह फैल गयी और शुक्रवार को इस मामले को लेकर पंचायत बुलाने का फैसला लिया गया।।फैसले के मुताबिक शुक्रवार को पंचायत भी बुलाया गया और पंचायत में आरोपी युवक ,पीड़िता, सैंकड़ो ग्रामीण के साथ साथ बड़े नेता की पत्नि भी मौजूद रही ।पंचायत की कार्यवाही शुरू हुई और पीड़िता ने जब लोगो को आपबीती बताई तो सभी का खून खौल उठा लेकिन मामला बड़े नेता के करीबी रिश्तेदार का था इसलिए खून खौलने के बावजूद भी किसी मे इतनी हिम्मत नही रही कि कोई इसका प्रतिकार करे लेकिन मामला गम्भीर था और बात थाना पूलिस तक पहुँच सकती थी इसलिए नेता के घरवाली ने ही मोर्चा सम्हाल लिया और पंचायत में ही युवक को पीटना शुरू किया और पीटते पीटते उसे पीड़िता के पास ले गए और उससे माफी मंगवाया ।
इस बीच पंचायत को कवर करने गए पत्रकारों पर भी नेता के समर्थको ने जमकर गुस्सा उतारा और कैमरे में कैद वीडियो को डिलीट करने के लिए दबाव बनाने लगे जब पत्रकारों पर उनका दबाव काम नही आया तो उन्होंने पत्रकारों के मोबाईल छीन लिए और मोबाईल में कैद वीडियो को डिलीट कर दिया ।लेकिन कुछ पत्रकारों ने हुज्जतबाजी शुरू कर दी तो कुछ के मोबाईल से वीडियो डिलीट नही हो पाया और वही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है ।

