13-March-2020


जशपुर ब्रेकिंग : स्वास्थ विभाग के बाबू को फोन पर दी अनलिमिटेड गालियाँ , बाबू और पूरा परिवार दहशत में , कलेक्टर के पास पहुँचा ऑडियो



जशपुर मुनादी।।

शराब के नशे में धुत होकड सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ बाबू को गाली गलौज और धमकी दिए जाने का एक और वीडियो वायरल हुआ है ।ये ऑडियो होली के दिन याने 10 मार्च का है । ऑडियो में सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ बाबू संदीप दास और उपस्वास्थ्य केंद्र कर्मी टिकरा (पत्थलगांव)में पदस्थ एमपीडब्ल्यू कर्मचारी टीकम सिंह साहू की आवाज बतायी जा रही है।

जशपुर जिला लिपिक संघ द्वारा कलेक्टर जशपुर को दिये गए आवेदन में लिपिक संघ द्वारा बताया गया है कि संदीप दास को 10 मार्च को मोबाईल पर फोन करके गाली गलौज तो किया ही गया साथ ही साथ कई तरह की धमकियां भी दी गयी हैं।जिसके चलते लिपिक संदीप दास और उसके परिवार के लोग भयभीत है ।
संघ ने टीकम सिंह के विरुद्ध कलेक्टर से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने का आग्रह किया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News