रायपुर मुनादी।।
प्रदेश में संचालित अवैध हुक्काबारो पर कार्यवाही करने हेतु आज NSUI कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष भावेश शुक्ला के नेतृत्व में जिला पुलिस अधीक्षक आरिफ शेख को ज्ञापन सौपा और युवा पीढ़ी को खोखला बना रहे इस नशे के कारोबार के खिलाफ मोर्चा खोला है, भावेश ने मीडिया से बात करते बताया कि पिछले दिनों माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अवैध रूप से संचालित हुक्काबारो के खिलाफ कार्यवाही की बात कही थी जिसके बाद होटलों में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई थी लेकिन VIP रोड, तेलीबांधा, मंदिरहसौद, माना क्षेत्र के कुछ बड़े होटल और कैफे अब भी चोरी छुपे हुक्का पिलाने का काम कर रहे हैं और अपनी ऊंची रसूख की वजह से लगातार बचते जा रहे हैं जिससे ऐसा प्रतीत होता है उन्हें लोकल पुलिस का संरक्षण प्राप्त है।
भावेश ने बताया कि हमने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी बात रखी है और उन चिन्हित होटल और कैफे की एक सूची पुलिस अधीक्षक को प्रदान की है जिसपर त्वरित कार्यवाही का आश्वासन हमें पुलिस प्रशासन द्वारा दिया गया है यदि कार्यवाही नहीं होती तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान शांतनु झा,अरुणेश मिश्रा, निखिल बघेल, बिट्टू, लक्षित तिवारी, शुभम दुबे, शुभम पांडेय, भोजराज, देव आदि उपस्थित रहे।

