राजनांदगांव मुनादी।।
छतीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला राजनांदगांव के ब्लॉक इकाई मानपुर द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष श्रीहरि के नेतृत्व में विकासखंड शिक्षा अधिकारी को शिक्षकों के विभिन्न समस्याओं के निराकरण हेतु 05 मार्च 2020 को ज्ञापन सौंपा गया था,जिसपर बीईओ एन के निरापुरे द्वारा त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया गया था।किन्तु कार्यालय द्वारा आज पर्यन्त तक समस्याओं का निराकरण नही किये जाने के कारण दिनांक 19 मार्च को विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव करने निर्णय लिया गया है।
जिसमे प्रमुख रूप से महंगाई भत्ता की 3% एरियर्स की राशि अधिकांश शिक्षको को नही मिल पाया है, वही 60-70 शिक्षको को एरियर्स की आधी ही राशी दी गई तथा शेष राशि आज पर्यन्त तक अप्राप्त है। ब्लॉक अध्यक्ष श्रीहरि ने बताया कि पूर्व में 2016 से कई शिक्षकों का औपचारिक परीक्षा अनुमति/कार्योत्तर शेष है। इसी प्रकार विगत वर्ष में ब्लॉक के बहुत सारे शिक्षक साथियों का आयकर कटौती की राशि खाता में आज तक जमा नही हुआ है।ब्लॉक सचिव अंगद सलामें ने कहा कि 2010 बैच के शिक्षक साथीयों का परीक्षा अवधि समाप्ति के पश्चात एरियर्स राशि का भुगतान, आज पर्यन्त तक अप्राप्त है।वैसे ही कई साथियों का इन्क्रीमेंट व अन्य कई समस्याएं हैं जिनका निराकरण स्थानीय स्तर पर कार्यालय द्वारा किया जा सकता है,किन्तु बीईओ कार्यालय के सुस्त व उदासीन रवैये के कारण शिक्षकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।उपरोक्त समस्याओं के निराकरण के संदर्भ में मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर डी डी मंडले जी से विस्तृत चर्चा किया गया व तहसीलदार उर्वशा जी ,थाना प्रभारी मानपुर,मानपुर विकास खंड शिक्षाअधिकारी नरेन्द्र कुमार निरापुरे जी को समस्या निराकरण नही किये जाने की दशा में 19 मार्च 2020 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय घेराव के संबंध में ब्लॉक उपाध्यक्ष देवशंकर तारम ब्लॉक कोषाध्यक्ष सुधनसिह कोरेटि ब्लॉक प्रवक्ता
चेतन दास सारवा जिला पदाधिकारी गण, दिलीप धनकर, श्रीमति मंजू यादव ,श्रीमति अल्का हेलोडे,श्रीमति नागेश्वरी दर्रो,श्रीमति चित्रलेखा मानकर, राजेंद्र ठाकुर, शिवदयाल नरेटी, भोजराम रावटे, तुलसीदास मानिकपुरी,श्रीमति अलका नुरेटी,श्रीमति उत्तरा ठाकुर, मूलचंद बांधे, गणपत नेताम सहित छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ब्लॉक इकाई मानपुर द्वारा सूचना दिया गया है।

