14-March-2020


जशपुर में हाथी और इंसान के बीच शुरू हुआ महाभारत ! हाथी की मौत के बाद हाथियो के झुंड ने युवक को पटक पटक कर मार डाला !पढ़िये पूरी खबर



दो दिन पहले जशपुर के नारायणपुर इलाके में संदिग्ध हालत में हुई जंगली हाथी की मौत के बाद जंगली हाथियों ने अब इंसानों से प्रतिशोध लेना शुरू कर दिया है।इसका ताजा नमूना बीती रात को सामने आया जब नारायणपुर के सेन्द्री मुंडा में हाथियों के दल ने 18 साल के कृष्ण नामक युवक को पटक पटक कर मार डाला ।बताया जा रहा है कि हाथी की मौत के बाद हाथियो का दल अपने बिछड़े हुए साथी को ढूंढने इलाके में डेरा जमाया हुआ है।बीती रात को साथी को ढूंढते ढूंढते हाथियो का दल सेन्द्री मुंडा पतराटोली आ गया ।ग्रामीण हाथियो को भगाने में लग गए इसी बीच हाथीभगाते भगाते कृष्ना हाथियो के झुंड में फंस गया तो हाथियो ने पहले युवक को अपने सूंड में लपेटा और उसे घसीटते हुए कुछ दूर ले गए और टोंगरी के पास उसे पटक पटक कर मार डाला ।
आपको बता दें कि दो दिन पहके नारायणपुर क्षेत्र में एक मादा हाथी की संदिग्ध मौत हो गयी थी ।बताया जा रहा है कि हाथी की मौत कुछ जहरीला पदार्थ खा जाने के चलते हुआ है ।हांलाकि इस मामले की विशेष जांच शुरू हो गयी है ।बहरहाल हाथी की मौत के बाद इलाके में हाथियों का डेरा जमा हुआ है और आज की घटना के बाद लीग और ज्यादा दहशत में आ गए हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News