14-March-2020


क्या छग में भी रिलीज होगा MP-PART-2 ? 'सिंधिया महराज' के बाद अब सुरगुजा महराज भी नाराज ......पढ़िये एमपी के बाद अब क्या चल रहा है छग में ...?



रायपुर मुनादी।।

कोरोना को लेकर सीएम भुपेश बघेल द्वारा बुलाये गए आपात बैठक में प्रदेश के स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव की ग़ैरमोजूदगी इन दिनों सोशल मीडिया में बड़ा सियासी मुद्दा बनता जा रहा है ।मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेसी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की पार्टी से नाराजगी के बाद उनके भाजपा प्रवेश किये जाने की घटना के कारण टीएस सिंहदेव की चर्चा ने सोशल मीडिया में अब काफी जोर पकड़ लिया है । चर्चा तब और बढ़ गयी जब मीडिया में सिंहदेव ने बैठक की जानकारी तक नही दिये जाने की बात कह दी और इस बात के लिए उन्होंने नाराजगी भी व्यक्त की ।


गुरुवार की शाम को दिल्ली से वापस लौटते ही मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कोरोना वायरस को लेकर स्वास्थ विभाग के बड़े अधिकारियों की एक आपात बैठक बुलाई थी और बैठक में इस बीमारी से निपटने कई बड़े फैसले भी लिए गए । इस बीच बैठक खत्म होते ही स्वास्थ मंत्री टीएस सिंहदेव को बैठक में नही बुलाये जाने की चर्चा शुरू हो गयी और सोशल मीडिया में टीएस बाबा को नही बुलाये जाने पर सवाल खड़े किए जाने लगे लेकिन सरकार समर्थको ने यह बोलकर उस वक़्त बात सम्हाल लिया कि बाबा कही बाहर हैं इसलिए बैठक में नही आ सके ।परन्तु शुक्रवार को जब मीडिया के लोगों ने खुद टीएस सिंहदेव से ही बैठक में नही आने को लेकर सवाल पूछा तो कहानी ही बदल गयी ।उन्होंने बैठक की जानकारी तक होने से मना कर दिया और बैठक की जानकारी नही देने वाले अधिकारियों के प्रति नाराजगी भी जताई ।


स्वास्थ मंत्री के इस बयान को मीडिया ने जैसे ही हाईलाइट किया टीएस समर्थक सोशल मीडिया यूजर्स फिर सक्रिय हो गए और इस घटनाक्रम को मध्यप्रदेश में हुए सियासी उथल पुथल से जोड़ना शुरू कर दिया ।मध्यप्रदेश काँग्रेस के दिग्गज नेता ज्योतिरादित्य और एमपी के सीएम कमलनाथ के बीच खींचतान के बाद हुए सियासी उलटफेर के तुरन्त बाद सुरगुजा महराज की नाराजगी जाहिर सामने आने के चलते भाजपा समर्थक यूजर्स छग में एमपी-2 रिलीज होने का अनुमान लगा रहे है और महे की बात ये कि टीएस समर्थक यूजर्स भी भाजपाई यूजर्स के हाँ में हाँ मिलाने से परहेज नही कर रहे ।

यह बताना जरूरी है कि सरकार और सिंहदेव के बीच अंदरूनी खटास की खबरें जरूर आती रही है लेकिन अबतक कभी भी खटास परिलक्षित नही पाया परन्तु गुरूवार को कोरोना की बैठक के बाद सिंहदेव ने जिस तरह से नाराजगी जाहिर की है इससे कहीं न कहीं यह तो साफ हो रहा है कि एमपी की तरह छग में भी कुछ ठीक ठाक नही है ।

हांलाकि टीएस समर्थक और भाजपाई यूजर्स को सरकार समर्थक यूजर्स टीएस बाबा के उस बयान का स्क्रीन शॉट्स के जरिये चोखा जवाब देने से नही चूक रहे जिसमे टीएस बाबा ने मीडिया को दिये गए बयान में ये कहा है कि वह किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी में नही जाएंगे बल्कि राजनीति में उनकी उपयोगिता खत्म होने पर घर बैठना पसन्द करेंगे । हालांकि छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश से राजनीतिक स्थिति बहुत भिन्न भी है








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News