कोरोना के कहर की मुनादी।।
देश में कोरोना के कहर का दूसरा शिकार होने की जानकारी भारतीय स्वास्थ मंत्रालय ने दी है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली निवासी एक महिला की कोरोना वायरस से मौत हो गई। मृतक महिला का बेटा विदेश से लौट कर आया था और उसमें covid 19 पॉजिटिव पाया गया था।
पश्चिमी दिल्ली निवासी इस महिला को पहले से ही हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज था। इसके बाद उसे covid 19 पॉजिटिव अपने बेटे के संपर्क में आने से उसमें भी covid 19 पॉजिटिव पाया गया। उसका लड़का स्विट्ज़रलैंड और इटली भी गया था जिसके बाद उसमें covid 19 पॉजिटिव पाया गया था।
अभीतक भारत में 73 लोगों में कोरोना पॉजिटिव होना पाया गया है। कोरोना पॉजिटिव तमाम लोगों के स्टडी से यह बात सामने आई है कि यह बीमारी उन्हीं लोगों को हुई है जिनका कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति से संपर्क था, इनमें से कई लोगों ने विदेश यात्राएं भी की थी और यह बीमारी उन्हें वहीं हुई।

