14-March-2020


सवालों के जाल में फंस गए कांग्रेस विधायक विनय भगत और कबूल कर लिया कि थप्पड़ की सजा.. विवादित पंचायत पर मीडिया में घिरे जशपुर विधायक ,पीढिये पूरी रिपोर्ट



जशपुर मुनादी।।

शुक्रवार को जशपुर में लगे विवादित पंचायत के मामले में यह साफ हो गया कि जिस युवक के लिए पंचायत लगाई गई थी वह युवक नितेश भगत विधायक के साले साहब हैं और युवक को थप्पड़ लगाने वाली महिका विधायक विनय भगत की पत्नि है ।इसका खुलासा खुद विधायक विनय भगत ने एक टीवी चैनल के लाईव कार्यक्रम में कबूल किया है लेकिन विधायक इस मामले को अभी भी गम्भीर नही मांन रहे हैं । उनका कहना है कि छेड़खानी या रेप की कोशिश जैसा कोई मामला न होकर मामला पारिवारिक रंजिश से जुड़ा हुआ है ।

दरअसल कल पंचायत बुलाकर परीक्षा देकर वापस घर लौट रही युवती को लिफ्ट देने के बहाने सूनसान रास्ते मे रेप करने की कोशिश का मामला सुलझाया जा रहा था।पंचायत में छेडछाड करने वाले युवक पीड़िता के साथ साथ गांव के ढेर सारे लोग जमा हुए पंचायत में छेड़छाड़ करने वाले युवक को उसकी ही बहन के द्वारा 2 थप्पड़ मारकर पीड़िता के पाँव छुवाये गए और मामले को पंचायत में ही रफा दफा कर दिया गया। इस पूरे पंचायत का वीडियो जब मुनादी डॉट कॉम के हाथ लगा तो इस खबर को सबसे पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया गया ।मुनादी डॉट कॉम में खवर प्रकाशित होने के बाद पूरा मामला मीडिया और अखबारों की सुर्खियां बना हुआ है ।इसी क्रम में एक मीडिया समूह के द्वारा इसी मामले में जशपुर विधायक विनय भगत का लाईव कार्यक्रम रखा गया था।

मीडिया समूह के लाईव कार्यक्रम में पहले तो विधायक ने घरेलू मामला बताया और पुरानी घरेलू लड़ाई बताते रहे लेकिन जब महिला एकर ने विधायक जी से सवाल पर सवाल पूछना शुरू किया तो विधायक बाद में यह बोलते सुने गए कि उन्हें मामले की पूरी जानकारी नही है लेकिन जब एंकर ने पंचायत में छेड़छाड़ करने वाले युवक और युवक को थप्पड़ मारने वाली महिला का परिचय पूछा तो उन्होंने कबूल किया कि थप्पड़ मारने वाली महिला उनकी पत्नि है और थप्पड़ खाने वाला उनका साला ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News