14-March-2020


मुनादी बिग ब्रेकिंग: पूलिस के जवान ने लगा ली फांसी, 3 दिनों में आत्महत्या का दूसरा मामला, जानिए इस मामले में .. ......पढ़िये पूरी खबर जानिए पुरा मामला





जशपुर मुनादी।।


जशपुर पुलिस लाईन में तैनात एक 40 वर्षीय जवान ने आज फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जवान का नाम रितेश प्रधान बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक आज सुबह तकरीबन साढ़े 11 बजे मृतक जवान अपने गृह निवास भगलपुुुर में ही फंदे पर झूूूल गया।

जशपुर एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना प्रभारी को मौके के लिए रवाना कर दिया गया है ।घटना की जांच की जा रही है।अबतक की जानकारी के मुताबिक मृतक अपने घर मे अकेला था ।और जरीब 11 बजे उसने घर मे फांसी लगा लिया।

मृतक जवान जशपुर के भगलपुर का बताया जा रहा है ।
आपको बता दें कि 2 दिन पहके रायपुर के माना टर्निंग कैम्प में ट्रेनिंग कर रहे सुकमा जिले के एक जवान ने भी फांसी लगा लिया था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News