14-March-2020


फ़िल्मी विलेन बन गया था आरोपी!जंगल मे जूझती रही पीड़िता, सहेली से माँगा हेल्प और.. विधायक के बारे में किया ये खुलासा …मुनादी की खबर के बाद मुकाम पर पहुँचा मामला …..



जशपुर मुनादी।।

जशपुर विधायक विनय भगत के साले की करतूत को आखिरकार पीड़िता ने मीडिया के सामने उजागर कर ही दिया। सोशल मीडिया और मीडिया में खबर आने के बाद पीड़िता हिम्मत के साथ कोतवाली थाना पहुंच गई और उसके साथ जो हुआ उसे खुलकर बयान किया । पीड़िता ने बताया कि आरोपी नितेश भगत रिश्ते में उसका भाई है और घटना के दिन उसने जो किया उसकी उसने कल्पना भी नही की थी।उसने बताया कि आरोपी इसे घर छोड़ने के बहाने उसे अपनी गाड़ी में बैठाया और घर नही ले जाकर उसे उसे इधर उधर घुमाने लगा और आखिरी में सूनसान रास्ता देखकर फिल्मी विलेन की तरह सलूक करने लगा। पीड़िता कई बार उंसके चंगुल से भागने की कोशिश की लेकिन मानो वह दरिंदा बन चुका था लेकिन पीड़िता ने भी हौसला नही छोड़ा और आखिरकार उंसके चंगुल से छूट कर भाग निकली।हेल्प के लिए उसने सहेली को भी फोन किया और सहेली की मदद से वह अपने घर वायस आ पाई ।

पीड़िता ने खास बात ये बताई कि मामले में एफआईआर कराने से रोकने के लिए न तो उसे विधायक ने मना किया न ही विधायक की पत्नि ने । जशपुर एसडीओपी राजेन्द्र परिहार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध अपराध कायम कर लिया गया है ।


यह बताना जरूरी है कि शुक्रवार को इसी मामले में पंचायत बुलाई गई थी और पंचायत में आरोपी को केवल 2 थप्पड़ मारकर छोड़ दिया गया था ।इस खबर को मुनादी डॉट कॉम ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News