रंजीत सोनी बलरामपुर-राजपुरमुनादी
भाजपा मंडल अध्यक्ष बरियों प्यारेलाल जायसवाल के नेतृत्व में बरियों के वरिष्ठ नागरिकों ने चौकी प्रभारी बरियों को क्षेत्र में हो रहे लगातार चोरी की वारदात से परेशान होकर ज्ञापन सौंपा है साथ ही लोगों ने पुलिसिया कार्यवाही पर ही सवाल खड़ा करते हुए बताया है कि इस क्षेत्र में पुलिस चौकी होने के बाद भी क्षेत्र में असामाजिक तत्व और चोरों के हौसले बुलंद हैं पुलिस की इस नाकाम रवैया से परेशान होकर क्षेत्रवासी चौकी प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपकर पुलिस को नींद से जगाने का प्रयास किया है।
लोगों ने बताया कि ग्राम भिलाई व सिधमा क्रेशर से बड़े वाहनों के बैटरी,ग्राम बघिमा से ट्रैक्टर एवं तत्काल में बरियों निवासी राजेंद्र सोनी के निवास से रात्रि में दोपहिया वाहन चोरी हुई है जिसमें पुलिस आरोपियों को पकड़ने में नाकाम साबित हुई है जिससे लोग खासा आक्रोशित हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष के साथ सांसद प्रतिनिधि कमला प्रसाद सांडिल्य, विधायक प्रतिनिधि अजय अग्रवाल,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल,भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल,सरपंच रवि टेकाम, उप सरपंच रामाशंकर,राजू सोनी,मुरारी श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता,काशी पटेल,आकाश एक्का,अरुण यादव आदि उपस्थित थे।

