जशपुर मुनादी।
सारी दुनिया मे कोरोना का खौफ छाया हुआ है, जहां भारत सरकार ने इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है, वहीं छत्तीसगढ़ सरकार ने भी एतिहातन स्कूल, कॉलेजों, मॉल आदि को बंद कर दिया है साथ ही सरकार के साथ स्वास्थ्य विभाग भी हाई एलर्ट पर है। वहीं अगर सोशल मीडिया की बात की जाए तो कोरोना को लेकर कई भ्रामक पोस्ट हो रहे हैं और इन अफवाहों का असर इतना है कि सही और गलत की परख आम आदमी नही कर पा रहा है, वहीं खुद जशपुर कलेक्टर ही इन भ्रमक्ताओं को तोड़ने हेतु अपील कर रहे हैं। साथ ही रोकथाम हेतु किये जा रहे शासन प्रशासन के प्रयासों को बता रहे हैं, मगर अफवाह फैलाने वालों पर इसका कोई खास असर होता नही दिख रहा है।
इस बार जशपुर जिला प्रशासन के महकमे के उस विभाग के कर्मचारी ने भ्रामक पोस्ट कर बगीचा में सनसनी फैला दी है जिनके ऊपर सबसे ज्यादा जिम्मेदारियां है इस रोग और बचाव के बारे में लोगों को बताने और समझाने की, और वह विभाग है स्वास्थ्य विभाग।
दरअसल पूरा वाक्या यह है कि कल याने शुक्रवार को जशपुर जिले के बगीचा के एक स्थानीय व्हाट्सएप्प ग्रुप "न्यूज़ ग्रुप" में यह पोस्ट किया गया कि "अब मछली में भी कोरोना वायरस पाया गया है आप नॉनवेज खाने वालों से गुजारिश है कि नॉनवेज खाने में सावधानी बरतें! धन्यवाद!" यह कहते हुए एक वीडियो पोस्ट किया गया जिसमें मछली के गोस्त से लाल धागे की तरह का किसी परजीवी को निकालते दिखाया गया है, और यह पोस्ट किया है बगीचा स्वास्थ्य विभाग में एमपीडब्ल्यू पद पर पदस्थ कर्मचारी ने जिसका नाम दिनेश्वर पैंकरा है, जो मुख्यालय से लगे सेक्टर जुरूडाँड़ पंडरीपानी में पदस्थ है। यह समस्त पोस्ट उसके निजी नम्बर 9691303280 से किया गया है।
हम आपको यह भी बता दें कि अभी कुछ दिन पहले ही कांकेर जिले के नरहरपुर ब्लॉक के बीआरसी को इस तरह के भ्रामक पोस्ट करने पर सरकार द्वारा निलम्बित कर दिया गया था।

