गरियाबंद मुनादी/
कोरोना का असर अब जनांदोलनों पर भी होने वाला है। राजनांदगांव कलेक्टर ने एक आदेश जारी करते हुए साफ निर्देश दिए हैं कि आगामी 5 अप्रैल तक जिले में किसी भी प्रकार की रैलियां ,धरना,प्रदर्शन व आंदोलन की अनुमति न दी जाय ।कलेक्टर ने कोरोना का असर देखते हुए ये निर्णय लिया है ।कलेक्टर ने जारी आदेश में कहा है कि 5 अप्रैल तक किन्ही भी परिस्थितियों में जुलूस रैली की अनुमति न दी जाय ।
आपको बता दें कि कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट है ।स्कूल,कॉलेज ,जिम,स्विमिंग सिनेमाघर सहित संस्थानों को 31 मार्च तक बंन्द रखने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए हैं ।

