15-March-2020


इस जनपद पंचायत में स्थायी समितियों का हुआ गठन, इनको मिली ये जिम्मेदारियां, मुकेश गुप्ता को भी मिली...



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी* 
जनपद पंचायात राजपुर में स्थाई समितियों का गठन किया गया इस इकाई के गठन के बाद संबंधित विभाग के अध्यक्ष और सभापति के द्वारा ग्रामीणों को शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ प्रत्यक्ष रूप से इनके माध्यम से दिया जाएगा।
 त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के परिणामों की घोषणा के पश्चात् जनपद पंचायत राजपुर के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष की निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न हुई थी। नव निर्वाचित अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के निर्वाचन पश्चात् जनपद पंचायतों में स्थायी समितियों का गठन किया जाता है। इसी क्रम में जनपद पंचायत राजपुर के लिए 07 समितियों हेतु सदस्यों का निविर्रोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ। अध्यक्ष श्रीमती अनिता बेक एवं उपाध्यक्ष श्रीमती सरिता जायसवाल की उपस्थिति में सभी समितियों के सभापति एवं सदस्यों का चुनाव किया गया। ज्ञात है कि त्रिस्तरीय पंचायती राज अधिनियम में समितियों के गठन का प्रावधान है। गठित होने वाली समितियों में जनपद पंचायत से निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाता है। 
जनपद पंचायत राजपुर के लिए सभापति एवं सदस्यों का निर्वाचन किया गया जिसमें कृषि स्थाई समिति सभापति मुकेश गुप्ता,वन समिति लुकेश सांडिल्य,संचार संकर्म आनंद,महिला बाल विकास अकीबुन,सहकारिता मंगरु राम,स्वछता मे देवंती सांडिल्य,नरवा घुरवा बाड़ी धनेशरी सभी सभापति निर्विरोध चुने गए।समितियां पंचायत से संबंधित विभिन्न कार्ययोजनाओं के लिए बैठक कर आवश्यक निर्णय लेगी।

मुकेश गुप्ता जो अपने ग्राम पंचायत व जनपद पंचायत क्षेत्र बरियों के युवा और ऊर्जावान प्रतिनिधि के रूप में उभर के सामने आए हैं अपने कार्यकुशलता और निष्पक्ष नेतृत्व के फल स्वरुप अपने राजपुर विकासखंड,जिला बलरामपुर,सरगुजा और राज्य स्तर पर अपना  पहचान बना चुके हैं मुकेश गुप्ता अपने निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार अपना कार्य कुशलता और दक्षता से जीतकर जनपद सदस्य के रूप में लोगों के बीच अपनी सेवाएं दे रहे हैं ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News