जशपुर मुनादी//बड़ी खबर जशपुर के धौरासाण्ड ग्राम पंचायत से आ रही है जहां एक 17 साल का किशोर 3 दिनों से नदी में डूबा हुआ है और उसकी तलाश 3 दिनों से चल रही है।किशोर का नाम शोभित साय बताया जा रहा है ।फरसाबहार थाना प्रभारी ने बताया कि शोभित 13 मार्च को अपने साथी के साथ अपने घर के ही समीप इब नदी में नहाने गया था ।दोनो साथी एक टीला पर खड़े होकर नदी में छलांग लगा रहे थे
।पहले शोभित के साथी ने नदी में छलांग लगाई और वो वायस आ गया लेकिन जब शोभित नदी में कूड़ा तो वो वायस नही निकला।कुछ देर तक उंसके साथी ने टीले ओर बैठकर शोभित के निकलने का इंतज़ार किया लेकिन जब काफी देर तक वह नदी से नही निकला तो उसका साथी डर के मारे अपने घर आ गया और किसी को कुछ नही बताया ।जब काफी देर तक शोभित अपने घर नही पहुँचा तो शोभित के घरवालों ने उसे ढूंढना शुरु किया तब ये पता चला कि शोभित नदी में डूबा हुआ है।तभी से लगातार ग्रामीण और स्थानीय पूलिस मिलकर उसे नदी में तलाश कर रहे हैं ।आज गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।


