कोरोना मुनादी
खबर है कि जशपुर में विदेशो से आने वाले लोगो को ट्रेस करके उन्हें उनके ही घरों में इसोलेट करके रखा जा रहा है ।अबतक विदेशों से आये 7 लोगो को इसोलेट किया जा चुका है ।जशपुर सीएमएचओ रंजीत टोप्पो ने मनादी डॉट कॉम से औयचौरिक चर्चा में बताया कि फरवरी माह में इटली के 7 लोग आए थे जिन्हें ट्रेस करके 14 दिनों तक इसोलेट करके रखा गया जबकि बैंकाक से आये एक दम्पत्ति को अभी भी इसोलेट करके रखा गया है। उन्होंने बताया कि फरवरी माह में मिशनरी संस्था से जुड़े 7 लोग इटली से जशपुर आये थे और उन्होंने कोरंगाबहला एवं कुछ गांवों में भ्रमण भी किया था लेकिन जैसे ही उन्हें इस बात की जानकारी हुई उन्होंने सभी 7 लोगों को ट्रेस किया और उन्हें एहतियात के तौर पर पूरे 14 दिन निगरानी में रखा गया है साथ ही साथ उन्होंने जहां जहां भ्रमण किया था उन्हें भी ट्रेस किया जा चुका है हांलाकि इटली से आये सभी 7 लोग 6 मार्च को वापस इटली रवाना हो चुके हैं ।इसी क्रम में पत्थल गांव के बैंकांक से आये एक दम्पत्ति को भी ट्रेस किया किया गया है और उन्हे उनके ही घर मे इसोलेट करके रखा गया है वही गोवा से वापस आये एक व्यक्ति को भी ट्रेस किया गया हांलाकि उसमें कोरोना के कोई भी लक्षण नही पाए गए है। जिले में कोरोना को लेकर तैयारियों के संबन्ध में उन्होंने बताया जिला अस्पताल में 4 बेड का इशोलेशन वार्ड बनाया गया है ताकि संभावित मरीज को पूरी तरह से अपनी निगरानी में रखा जाय । उन्होंने मुनादी डॉट कॉम के माध्यम से संदेश दिया है कि जितना हो सके कोरोना के प्रभाव रहते तक मीट मटन से परहेज किया जाय हांलाकि पूरी तरह से पका हुआ मांस खाने से कोई दिक्कत नही है ।मछली में कोरोना वायरस का प्रभाव होने की फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान नही देने की अपील की और कहा कि अफवाहों से बचना चाहिए।

