रायपुर मुनादी।।
महिला जनप्रतिनिधियों को आगे करके पंचायत के कामों में दखलंदाजी करने वाले महिला जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदारों और करीबियों के लिए बुरी खबर है।खबर ये है कि प्रदेश के एक जनपद सीईओ ने अपने जनपद पंचायत अंतर्गत सभी महिला जनप्रतिनिधियों को पत्र जारी करके साफ कर दिया है कि पंचायत की बैठक हो या कोई दूसरा कार्य किन्ही भी कामों में महिला जनप्रतिनिधियों के रिश्तेदार न तो शामिल होंगे न ही उन्हें यहाँ मौजूद रहना है ।महिला जनप्रतिनिधि ही बैठक में रहेंगी और स्वयं से निर्णय लेगी ।
रायपुर जिले के जनपद पंचायत आरंग के जनपद पंचायत सीईओ ने 13 मार्च 2029 को एक पत्र जारी कर सभी जनप्रतिनिधियों को उक्ताशय की जानकारी दे दी है ।उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि महिला जनप्रतिनिधि पंचायतो की बैठकों में स्वयं जाएंगी उनके साथ न तो कोई उनका रिश्तेदार होगा न करीबी ।महिला प्रतिनिधियों को स्वयं के निर्णय पर कार्य करने के होंगे ।अगर बैठकों में उनके अलावा कोई और शामिल होगा तो उनके विरुद्ध पंचायत अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाएगी।

