15-March-2020


पहले माँ-बाप ने छोड़ा अब हो गयी इनकी शिकार !7 साल की बच्ची की कहानी सुन लीजिए जिसका पूलिस को है बेसब्री से इंतज़ार,जगह जगह हो रही.….



सरगुजा मुनादी//खबर है कि होली के अगले दिन याने 11 मार्च से एक 7 वर्षीय बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी है ।बच्ची के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है ।
मामला अम्बिकापुर जिले के सीतापुर थानांतर्गत ग्राम पंचायत कुनमेरा की है। बच्ची का नाम प्रिया बताया जा रहा है ।कहा जा रहा है कि बच्ची माँ बाप से अलग रहती थी ।घरेलू विवाद के चलते लापता बच्ची के माता पिता अलग अलग रहते है जबकि बच्ची अपने रिश्तेदार के घर रहती थी।
सीतापुर थाना प्रभारी ने बताया कि बच्ची को ढूंढने हर सम्भव प्रयास किये जा रहे है।अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया है ।बच्ची की तलाश के लिए पूलिस की टीम बनाई गई है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News