15-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर :एक्शन में आई पूलिस ,अंततः हिरासत में लिया गया विधायक का रिश्तेदार ,पढिये पूरी खबर जानिए पुरा मामला



बड़ी खबर जशपुर से आ रही है।खबर है कि ओरीक्षा देकर घर लौट रही छात्रा के साथ सूनसान रास्ते मे छेड़खानी करने के आरोपी जशपुर विधायक विनय भगत के साले को कोतवाली पूलिस ने हिरासत में ले लिया है। जशपुर एसडीओपी राजेन्द्र सिंह परिहार ने बताया कि रविवार शाम को आरोपी नीतीश भगत को उंसके घर से कोतवाली लाया गया है और अब 8सके आगे की कार्यवाही शुरू की जा रही है।

आपको बता दे कि आरोपी नीतीश के उपर कॉलेज की एक छात्रा ने सूनसान रास्ते का फायदा उठाकर रेप करने की कोशिश के संगीन आरोप लगाए थे । शनिवार की शाम को छात्रा ने कोतवाली थाने में आरोपी के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी।

यह बताना जरूरी होगा कि मामले को सुलझाने के लिए गुरुवार को एक पंचायत बुलाया गया था और पंचायत में आरोपी को केवल 2 थप्पड़ मारकर रिहा कर देने के चलते पंचायत विवादों में आ गया ।विधायक से जुड़ा होने के कारण यह मामला हाईपरिफाईल हो गता था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News