कैरोना के कहर की मुनादी।।
इटली से हनीमून मानकर लौटी महिला जिसके पति को covid 19 पॉजिटिव पाया गया है, के द्वारा बिना सावधानी प्लेन और ट्रेन में यात्रा करने के कारण जहां उसके पिता पर महामारी एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। महिला और उसके पति को जहां आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है वहीं उसके पूरे परिवार को क्वारंटाइन (अलग थलग रखने की प्रक्रिया) किया गया है।
25 वर्षीय महिला यूरोपियन टूर से अपने पति के साथ लौटी थी। उसके पति में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। आगरा के डीएम प्रभु नारायण सिंह के अनुसार महिला की जांच के लिए प्रशासन ने टीम भेजी थी लेकिन महिला के पिता ने टीम को भरमा दिया और टीम वापस आ गयी। बाद में महिला में भी covid 19 पॉजिटिव पाया गया। हालांकि महिला का कहना है कि उसके पति को यह बीमारी थी, इस बात की उसे जानकारी नहीं थी। महिला के पिता रेलवे में इंजीनियर हैं इसलिए प्रशासन ने उसके पिता पर विभागीय कार्रवाई की भी अनुशंसा की है।
उत्तरप्रदेश में बीमारी छुपाने पर एफआईआर दर्ज।किए जाने का यह पहला मामला है। इसको लेकर सोशल मीडिया में भी बहस शुरू हो गई है। कुछ इसे सही मानते हैं तो कुछ का कहना है कि आज डीएम की सनक है।

