रायगढ़ मुनादी।।
काँग्रेस के नेता ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को चौंका देने वाला पत्र लिखा है।इस पत्र में काँग्रेस नेता ने काँग्रेस के अंदर क्या चल रहा है और प्रशासनिक अधिकारी सरकार की किस तरह लुटिया डुबाने में लगे है इसकी एक एक जानकारियां लिखी गयी है ।दरअसल ये काँग्रेस नेता रायगढ़ के यतीश गाँधी है ।
उन्होंने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में बताया है कि कांग्रेस की सरकार लाने के लिये छत्तीसगढ़ में संघर्ष की पूर्व स्थिति और अध्यक्ष के रूप में भूपेश बघेल का नेतृत्व निरंतर स्मरणीय रहेगा और कार्यकर्ताओं को आपके जैसे नेतृत्व ने तराशा और संघर्ष करने के लिये पूर्ण रूप से बल दिया प्रदेश के कार्यकर्ताओं को स्थान देने के तहत हम भगवा धारियों से लड़े और बीजेपी की सरकार को उखाड़ फेंके पर जिले की स्थिति आपके सामने जैसे प्रदर्शित की जाती है उससे अलग और भिन्न है हम कार्यकर्ता आज इन परिस्थितियों से खिन्न होकर आपको अवगत कराने के लिए पत्र लिखे।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव यतीश गांधी ने भूपेश बघेल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सहित वर्तमान मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ के तहत पत्र प्रेषित किया है जिसमें लिखा है कि रायगढ़ जिले के प्रशासनिक व्यवस्थाओं के साथ राजनीतिक स्थितियों की जानकारी इस पत्र के द्वारा आपको प्रेषित है क्योंकि मुझ छोटे से कांग्रेस कार्यकर्ता को सम्मान आपने हमेशा दिया व आपके द्वारा मेरे परिवार के तत्कालीन रूप से मुखिया भग्गू भाई गांधी जी को तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी से सम्मानित करवाया तो मेरा भी दायित्व होता है कि रायगढ़ जिले की हकीकत जिसमें प्रशासनिक और कांग्रेस संगठन से आपको अवगत होना चाहिए वर्तमान में जिले में प्रशासनिक व्यवस्था का कचूमर निकला हुआ है गरीब,मजदूर, किसान निरंतर प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी पीड़ा को बताने के लिए कलेक्ट्रेट व शासकीय कार्यालयों के दरवाजे पर जैसे ही पहुंचता है उसे प्रशासनिक अधिकारियों के वातानुकूलित कमरे में बाहर से दुत्कार दिया जाता है प्रशासनिक अधिकारियों में ज्यादातर अपने निवास स्थान आराम फरमाए हुए रहते हैं और बहुत सारे कार्य कार्य भाजपा के तथाकथित पितृपुरुष सेठ लखीराम परिवार के सदस्यों का निष्पादित किया जाना इस अर्थात प्रशासनिक अधिकारियों की मंशा में रहता है जो कि आपके द्वारा जांच करवाए जाने पर प्रमाणित हो भी जाएगा।
प्रदेश कांग्रेस के सहसचिव यतीश गांधी ने पत्र में यह भी लिखा कि हम कांग्रेस कार्यकर्ता रायगढ़ जिले में इस बात को लेकर बहुत खुश है कि कांग्रेस की सरकार है जो कि स्पष्ट तौर पर अजीत जोगी के कांग्रेस से निकाले जाने के बाद बने परंतु कहीं ना कहीं पर्दे के पीछे से रायगढ़ जिले में जोगी परिवार के निकट लोग लोगों को ही हर स्थान पर सम्मानित तवज्जो दिया जा रहा है जोकि जिला कांग्रेस रायगढ़ से लेकर विभिन्न शासकीय संस्थाओं में आगामी समय पर एल्डरमैन जिला की विभिन्न समितियों में सदस्य, प्रदेश के निगमों में इनके नियुक्ति होने की संभावित प्रत्याशा बनी हुई है लेकिन और जो कि हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को खुले तौर पर चिढाती है कि जो जोगी परिवार उसके उसकी कांग्रेस के परदे के पीछे से और खुले तौर पर शुभचिंतक हुआ करते थे वह रायगढ़ के कांग्रेस में भी कब्जा जमाए बैठे हैं जिसके कारण झीरम के शहीदों को श्रद्धांजलि देना मुनासिब नहीं प्रतीत होता ऐसी परिस्थिति में मेरे द्वारा प्रेषित पत्र कि आप अक्षरसःजांच प्रशासनिक तौर पर और कांग्रेस संगठन के लिए खुले तौर पर आम जनता के माध्यम से राय प्राप्त कर लें जिससे कि स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस में रायगढ़ जिले में देर-सबेर अजीत जोगी के अनुयायियों के कब्जा होता जा रहे हैं कहीं ना कहीं जब फिरकापरस्ती ताकतों से लड़ने की बारी आएगी तो रायगढ़ जिले में नुकसान ना हो जाए यह डर ईमानदार कांग्रेसियों को निरंतर बना हुआ है।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी,छत्तीसगढ़

