जशपुर मुनादी।।
जशपुर के एक गांव की युवती के साथ स्थानीय विधायक के रिश्तेदार द्वारा छेड़खानी का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। छेड़छाड़ के विरुद्ध जब मामला पुलिस के पास पहुंचा और आरोपी पुलिस के शिकंजे में आया तब मामले में नया मोड़ आ गया जब एक सामाजिक कार्यकर्ता ने सोशल मीडिया में पोस्ट किया कि पीड़िता पर पुलिस केस वापस लेने का दवाब है उसके घरवालों ने उसे निकाल दिया है। उन्होंने पीड़ित को संरक्षण देने की मांग की है।
पीड़िता को उसके परिवार के लोगों ने ही घर से बाहर कर दिया है, पीड़िता अपने बड़े पिता के घर में रह रही है। यही नहीं पीड़िता ने संरक्षण के लिए सामाजिक कार्यकर्ताओं और कुछ पत्रकारों को मैसेज भेजा है। इस मैसेज को एक सामाजिक कार्यकर्ता ने अपने सोशल मीडिया वॉल में पोस्ट किया है और उसके संरक्षण की मांग की है।
सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा ने अपने पोस्ट में पीड़िता के द्वारा भेजे गए मैसेज का जिक्र किया है और उन्होंने मुनादी से बातचीत में गांव के उस सरपंच पर भी कार्रवाई किये जाने की मांग की है जिसने आरोपी पर 50 हजार का अर्थदंड लगाकर मामले को छिपाने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि इस मसले पर वे पुलिस से भी बात करेंगी।
इस मसले पर जब मुनादी ने जशपुर एसपी से बात की तो उन्होंने कहा कि पीड़िता के पास वे एक पोलिवे टीम भेजेंगे ताकि उससे बात कर उसे सुरक्षा का भरोसा दिया जा सके।

