जशपुर मुनादी।।
खबर जशपुर से जहां 13 मार्च से नदी में डूबे हुए किशोर का शव तपकरा थाने के कोतईबीरा नदी में मिला है। 17 वर्षीय किशोर 13 मार्च को अपने साथी के साथ धौरासाण्ड नदी नहाने गया था उसी समय वह नदी में डूब गया और आज तक उसकी तलाश नदी में की जा रही थी ।इसी दौरान सुबह सुबह खबर आई शोभित का शव कोतई बीरा नदी से बरामद हो गया है।स्थानीय लोग और फरसाबहार थाने की पूलिस गोताखोरों की मदद से लगातार नदी की खाक छान रही थी ।
फरसाबहार थाना प्रभारी ने बताया कि थाना फरसाबहार के गुम इंसान क्रमांक 04/2020 एवं अपराध क्रमांक 15/2020 धारा 363ipc का गुम शुदा शोभित कुमार का शव ईब नदी कोते बिरा थाना तपकरा में मिला है ।

