सेंट्रल डेस्क मुनादी।
कोरोना के कहर ने इस समय दुनिया को हिला कर रखा हुआ है। दुनियाभर में इस समय 5800 लोग कोरोना वायरस के कारण काल के गाल में समा चुके हैं। वहीं 67000 से ज्यादा लोगों को बचाया भी जा चुका है। इसलिए सभी लोग कह रहे हैं कि इस बीमारी से डरने की नहीं लड़ने की जरूरत है। सावधानियों से इस बीमारी से बचा जा सकता है।
अगर भारत की बात की बात की जाए तो इस समय तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 112 तक पहुंच चुकी है। वहीं उड़ीसा में इस समय पहला केस सामने आया है, जिसमे युवक इटली से लौटा है, और दिल्ली होते हुए सीधे ट्रैन से भुनेश्वर पहुंचा है, युवक इटली में कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर रहा था।
अब तक इस वायरस से भारत मे दो लोग काल के ग्रास में समा चुके हैं। भारत मे जम्मू काश्मीर, लद्दाख से लेकर केरल, उत्तरप्रदेश और गुजरात तक फैलते जा रहे कोरोना ने देश के कई राज्यों में धीरे-धीरे कर्फ्यू जैसे हालात बनाते जा रहा है। मॉल, सिनेमाहाल,पब,जिम, स्कूल, कॉलेज, आंगनबाड़ियों को तो बंद कर ही दिया गया है, वहीं कई जगहों पर यह भी अपील के जरिये कहा जा रहै है कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने तक कि सलाह दी जाने लगी है।
हम आपको फिर से यह बता दें कि दुनियाभर में कोरोना से मौतों की संख्या 5800 पहुंच चुकी है, मगर राहत की बात यह भी है कि कोरोना से संक्रमित 67 हजार से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं! वहीं भारत मे भी कोरोना से पीड़ित 13 लोग ठीक हो चुके हैं।

