जशपुर मुनादी।।
जशपुर से खबर है।यहां आदिवासियों के सरनास्थल का झंडा उखाड़कर बजरंग बली का झंडा गाड़ने को लेकर आदिवसी समुदाय के ही 2 गुटों में जमकर विवाद की स्थिति निर्मित हो गयी है।बताया जा है।जिला मुख्यालय से लगे ग्राम पंचायत गम्हरिया में काफी लंबे समय से सरना की पूजा की जा रही थी और कुछ माह पहले इसी समाज के युवक को सपना आया और सपना आने के बाद जैसे ही सरना स्थल का निर्माण शुरू हुआ दूसरा समुदाय विरोध करने लगा और हद्द तब हो गयो जब रविवार की दोपहर गम्हरिया के ही कुछ लोग सरना पहुंच गए और सरना में गड़े झंडा को हटाकर बजरंगवली का झंडा गाड़ दिया।सोमबार को इसी बात पर सरना के श्रद्धालुओं ने बैठक बुलाई और बैठक में शुरू होते ही महिलाओं और कुछ युवकों पर देवी सवार हो गयी और बैठक में ही हंगामा शुरू हो गया।सरना के श्रद्धालुओं की बैठक की जानकारी मिलने पर दूसरे समूह के लोग भी बैठक के पास पहुंच गए और उन्होंने भी जयकारा लगाना शुरू कर दिया ।
काफी देर तक हाई वोल्टेज हंगामा होने के बाद सरना के श्रद्धालु मामले की शिकायत करने कोतवाली थाना पहुँचे हैं।

