जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले में सीआरपीएफ की 81वीं वाहिनी को बीजापुर स्थानांतरित किये जाने के मामले से रायगढ़ सांसद गोमती साय ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर बताया है कि उड़ीसा और झारखण्ड की सीमा पर स्थित जशपुर जिले में घटित हो रहे नक्सली वारदातों को रोकने के लिए जशपुर में सीआरपीएफ की 81वी वाहिनी को तैनात किया गया था लेकिन जैसे ही छग में काँग्रेस की सरकार आयी जिले को नक्सलमुक्त घोषित कर दिया गया और सीआरपीएफ कैम्प को बीजापुर स्थान्तरित कर दिया गया।इसके चलते जिले में फिर से अपराधों का ग्राफ बढ़ गया है इसलिए कैम्प को यथावत रखा जाय ताकि जिले के लोग सुरक्षित रह सके ।
आपको बता दें कि कुछ माह पहले कैंप को हटाए जाने को लेकर स्थानीय व्यापारियों ने भी जमकर विरोध किया था ।व्यापारी और स्थानीय लोगों के विरोध के बाद प्रशासन ने बीच का रास्ता निकालने का भरोसा दिया था इसके बाद लोग शांत हुए ।
अब यह मामला गृहमंत्री के पास भी पहुँच चुका है बहरहाल देखना ये है कि केंद्र सरकार क्या फैसला लेती है।

