16-March-2020


Munaadi Breaking -जुआ खेलते 2 सरकारी शिक्षक धराये,साथ मे ये भी पकड़े गए और बरामद हुए 54 हजार, कुछ सफेदपोश जुआरी फरार...



सूरजपुर मुनादी।।

जिले के भटगांव थाना क्षेत्र मे लंबे समय से चल रहे जुआ के खेल को रोकने आखिरकार पुलिस ने कार्यवाही करते हुए दो शासकिय शिक्षक और एक एसईसीएल कर्मी समेत 12 जुआरीयो पर कार्यवाही किया है जिनके पास से 54 हजार रुपए नगद बरामद करते हुए तीन बाईक एक स्कार्पीयो वाहन भी जप्त किया है जानकारी के अनुसार भटगांव थाना क्षेत्र के चुनगढी गांव मे पिछले कुछ समय से कई रसुखधारी लोग रात को तास कि पत्ती के साथ लाखो के जुए का खेल खेल रहे थे ऐसे मे बीती रात भटगांव पुलिस ने घेराबंदी कर 12 जुआरीयो को गिरफ्तार किया है।वही सुत्रो के हवाले से खबर मिली है कि पुलिस कि दबिश कि जानकारी लगने के कारण कई राजनितिक पकड़ रखने वाले सफेदपोश जुआरी पुलिस के हत्थे नही चढ सके फिलहाल पुलिस जुआ एक्ट के तहत सभी जुआरीयो पर कार्यवाही कर रही है। पुलिस के इस कार्यवाही से क्षेत्र के नामचीन और सत्ता धारी लोग जुआरीयो कि सिफारीस लेकर थाना परिसर के चक्कर काटते नजर आए।

गौरतलब है कि चुनगढी गांव मे पिछले कुछ दिनो से रोजाना जुआ खेलने कि बाते सामने आ रही थी जहां जिले के कई क्षेत्रो से लोग पहुंच लाखो का जुआ रोज रात के अंधेरे मे खेला जा रहा था।सूत्रो के मुताबिक एक स्थानिय युवा जो कि सत्ता धारी नेताओ के इर्द गिर्द हमेशा नजर आता है उसी के संरंक्षण मे रोज रात को जुआ के खेल को खिलाने के लिए टैक्स वसुल कर जुआ का फड़ लगाया जाता था।जिसकी जानकारी जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा को लगने के बाद भटगांव पुलिस टीम को निर्देशीत किया गया और कार्यवाही पुरी कि गई।लेकिन सफेदपोश युवा नेता पुलिस के हत्थे चढने से बच गया लेकिन लालजी पिता रामशरण, बतरा, पितांबर उर्फ चुठुल पिता नवलसाय इमलीपारा, रामलखन सिंह पिता धनराज सिंह मलगा, संतोष कुमार पिता नागेश्वर बतरा, लवांग साय पिता रामधन चुनगढी, मनोहर राजवाङे पिता जितनराम इमलीपारा, मुल सिंह पिता बितुन तेलगांव, शिवनारायण पिता अम्मेलाल तेलगंवा, अमित सिंह पिता रामदेव शक्तिनगर पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।वहीं छात्रो के भविष्य को गढने कि जिम्मेदारी उठाने वाले शाशकीय शिक्षक भी जुए के लत मे रात के अंधेरे में जुआ खेलने चुनगड़ी पहुंचे हुए थे।ऐसे मे जिले के शिक्षा अधिकारी विनोद राय से फोन पर चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि किसी शिक्षक का जुआ खेलने जैसे कृत्य बेहद गंभीर है अगर पुलिस के द्वारा अपराध दर्ज किया जाता है तो दोनो शिक्षको पर विभागीय कार्यवाही कि जाएगी वही एस ई सी एल भटगांव के शिवानी खदान मे कार्यरत एक कर्मचारी पर भी कार्यवाही क्षेत्र मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

बहरहाल सभी जुआरीयो पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही कर मुचलके पर तो छोड़ दिया जाएगा। लेकिन समाज मे जुआ जैसे लत को बढावा देने वाले सफेदपोश और खुद को सत्ताधारी दल के नेता बताने वाले पर्दे के पीछे के लोगो को जिम्मेदार जनप्रतिनिधि संज्ञान मे लेकर गंदगी साफ करने का काम करते है या नही यह तो आने वाला समय ही बताएगा। रविवार रात की इस बड़ी कार्यवाही में भटगांव थाना प्रभारी किशोर केवट व पुलिस टीम ने काफी मशक्कत कर जुआरीयो को धर दबोचा। इस कार्यवाही मे भटगांव थाना के सहायक उप निरिक्षक सुमंत पांडे, प्रधान आरक्षक संजय चौहान, सुन्दर राम, विनय किस्पोट्टा ,आरक्षक रजनिश पटेल, नौशाद, प्रकाश साहु, राधेश्याम साहु, अशोक कन्नौजीया,शत्रुध्न पोर्ते, और विश्वरंजन रात भर सक्रिय भुमिका मे दबिश कार्यवाही मे शामिल रहे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News