कोरिया से राजन पाण्डेय की मुनादी।।
सविप्रा उपाध्यक्ष एवं विधायक गुलाब कमरो के प्रयास से मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत लंबित बहुप्रतीक्षित बड़काबहरा से केल्हारी पहुँच मार्ग के खटम्बर नदी पर उच्च स्तरीय पुल एवं पहुँच मार्ग निर्माण कार्य के लिए 4 करोड़ 54 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है उल्लेखनीय है कि पूर्व की सरकार के घोषणा बाद भी जमीनी स्तर पर जो कार्य नही हो पाया उसे विधायक गुलाब कमरो ने अपने प्रयास से मंजूरी दिलाकर एक बार फिर अपनी क्षमता और काबिलियत को सिद्ध किया है सरकार बनने के महज एक साल और कुछ महीने में ही विधायक ने केल्हारी क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दिया है

