जशपुर मुनादी।।
जशपुर के हाई प्रोफाइल पंचायत मामले में अब एक सरकारी शिक्षक की गर्दन फंसती हुई नजर आ रही है । जशपुर कलेक्टर ने पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब में बताया कि पंचायत लगाकर छेड़छाड़ मामले के आरोपी को दो थप्पड़ मारकर रिहा कर देने और मामले को दबाने की कोशिश में एक सरकारी शिक्षक का नाम सामने आ रहा है जो कि अत्यंत गम्भीर विषय है जिसकी त्वरित जाँच की जाएगी और जांच के उपरांत सख्त कार्यवाही की जाएगी ।
आपको बता दें कि आज इस मामले में तब नया मोड़ आ गया जब पीड़िता ने पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा को मैसेज कर बताया था कि उस पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है जिसके चलते वह अपने घर से दूर बड़े पापा के घर रह रही है । इस खबर को मुनादी डॉट कॉम ने जैसे ही प्रकाशित किया पूलिस एक्शन में आ गयी और पीड़िता को सखी सेंटर भेज दिया गया ।
इस घटना के बाद अब यह मामला और ज्यादा हाई प्रोफाइल हो गया है और अब इस मामले की जाँच में पूलिज़ के साथ साथ प्रशासन भी जुट गया है और इस मामले को दबाने में जुटे एक शिक्षक पर प्रशासन की कड़ी नजर है ।

