16-March-2020


Munaadi breaking - स्वास्थ विभाग की बड़ी लापरवाही, जिले की कोरोना हेल्पलाइन नंबर OUT OF ORDER, पीड़ित या संदेही मरीज किसको लगाए फ़ोन ? अब बदल ……….. पढ़िए पूरी खबर



रायगढ मुनादी।।

कोरोना को लेकर जहां केंद्र और राज्य सरकार हाई अलर्ट पर है वहीं जिले का स्वास्थ्य विभाग लापरवाही से बाज नहीं आ रहा। यह विभाग जहां लोगों को प्रेकौशन के साथ रहने की सलाह दे रही है, राज्य सरकार स्वास्थ विभाग के अलर्ट रहने का दावा कर रही है ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग ने ऐसा नंबर जारी किया है जो आउट ऑफ आर्डर है। यह नंबर है 07762- 232668 । खराब फ़ोन का नंबर जारी कर स्वास्थ विभाग आखिर क्यों लापरवाही प्रदर्शित कर रही है? कैरोना है0

कोरोना जैसे गंभीर और महामारी बीमारी पर जिला स्वास्थ्य विभाग का यह मजाक लोगों की जान से खिलवाड़ करने जैसा है। पूरी दुनिया के साथ पूरा देश भी कोरोना जैसी महामारी से बचने के तमाम उपाय ढूंढ रही है और सभी सरकारें इस बीमारी को लेकर आइसोलेशन वार्ड और क्वारंटाइन स्पेस के लिए सभी अस्पतालों को तैयार कर रही है ऐसे में यह लापरवाही विभाग के संवेदनहीनता को दर्शाती है।

इस संबंध में जब हमने मुख्य चिकित्सा एवम स्वास्थ अधिकारी को जानकारी के लिए फ़ोन लगाया तो उन्होंने फ़ोन रिसीव नहीं किया गया जिससे उनका पक्ष नहीं मिल सका, अब जानकारी आ रही है कि यह नंबर बदलकर जल्द दूसरा नंबर जारी किया जाएगा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News