रायगढ़ मुनादी।।
एक गाँव चिकेन पॉक्स की चपेट में आ गया है और ईलाज के अभाव में चिकन पॉक्स के मरीज सामूहिक पूजा पाठ का सहारा ले रहे हैं। चिकन पॉक्स भगाने के लिए सरपँच पति के द्वारा गाँव मे न केवल मुनादी कराई गई बल्कि ग्रामवासियों को 20-20 रूपये चंदा देने के फरमान भी जारी किए गए हैं। हालांकि स्वास्थ अमला ने जांच की है और इलाज भी किया है।
मामला रायगढ़ जिले के बड़े डुमरपाली गांव का है खरसिया ब्लाक के ग्राम पंचायत बड़ेडूमरपाली में इन दिनों चिकन पॉक्स (छोटी माता) की बीमारी फैली हुई है और इसके चपेट में लगभग आधा गांव है। विगत 15 दिनों से इस बीमारी की चपेट में आकर ग्रामीण प्रभावित बीमारी से जूझ रहे हैं । बच्चे व युवा खासकर प्रभावित हैं ! स्वास्थ्य विभाग को मामले से अवगत कराया गया ।स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 2 दिन तक सघन जांच-पड़ताल कर मरीजों को उचित इलाज के रूप में दवाई व बीमारी की रोकथाम के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।ग्राम पंचायत बड़ेडूमरपाली में उप स्वास्थ्य केंद्र भी खुला हुआ है ।लेकिन नाम मात्र उप स्वास्थ्य केंद्र सिर्फ कागजी कार्यवाही की खानापूर्ति के लिए उपलब्ध है !
वहीं इस मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि गांव वालों का सेंपल लिया गया है और उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया है । आवश्यक दिशा निर्देश मिलने पर उचित इलाज के लिए और आगे प्रयास किया जाएगा !
सबसे खास बात ये है कि अब इस बीमारी से निपटने के लिए लोग डॉक्टर के बजाय भगवान की शरण मे जाने लगे हैं । इस बीमारी को गाँव से दूर भगाने के लिए सामूहिक पूजा पाठ किये जाने की तैयारी चल रही है और इसके लिए गांव में मुनादी कर सभी गांव वालों से 20 -20 रुपये देने सरपँच पति ने फरमान जारी कर दिया है।इनका मानना है कि ये बीमारी को सिर्फ झाड़-फूंक के माध्यम से ही ठीक किया जा सकता है ! हालांकि उक्त फरमान को लेकर गांव के कुछ पढ़े-लिखे पंचों के द्वारा आपत्ति दर्ज किया जा रहा है।इनका कहना है यह बीमारी तो सिर्फ मौसमी है । चिकित्सा के माध्यम से इसका इलाज संभव है ना कि गांव में झाड़-फूंक गुनिया बैगा से । उन्होंने चंदा लेने के लिए मना कर दिया इस पर सरपंच द्वारा यह धमकाया जा रहा है कि अगर आपके द्वारा पैसा वसूली नहीं किया जाता है तो हम आपके वार्ड में कुछ भी विकास कार्य के लिए सहयोग नहीं करेंगे ! जबकि उक्त कार्य को पूरा करने के लिए गांव के चौकीदार से मुनादी कराकर मुख्य रूप से चंदा वसूली के लिए रखा गया है ! और चौकीदार के द्वारा वसूली कर सरपंच के पास पैसा जमा करवाए जा रहे हैं !
गांव में चिकन पाक्स फैला है , स्वास्थ्य विभाग वाले भी आए थे और दवाई देकर चले गए हैं ! सामूहिक पूजा करवाने के लिए मुनादी करवाया गया है ! पद्मा राठिया सरपंच
ग्राम पंचायत बडेडूमरपाली
गांव में चिकन पॉक्स बहुत ज्यादा फैला हुआ है हमने स्वास्थ्य विभाग को फोन कर अवगत कराएं तो स्वास्थ्य विभाग के द्वारा मरीजों को दवाई दी गई है गांव में बैगा गुनिया करने के लिए सरपंच के द्वारा प्रत्येक परिवार से ₹20 का चंदा वसूली करवाए जा रहे हैं और चंदा को वसूली करने के लिए पंच लोगों को दबाव दिया जा रहे हैं हमारे द्वारा चंदा नहीं वसूलने की बात कही गई जिस पर चौकीदार के द्वारा चंदा वसूली किया गया है और आपके वार्ड में विकास कार्य नहीं होगा करके धमकी दिया जा रहा है !
बसंत डनसेना पंच पति वार्ड क्रमांक 12

