जशपुर मुनादी।।
क्या आपको पता है कि छग में एक ग्राम पंचायत ऐसा है जहां सरकार ने अबतक इस ग्राम पंचायत की अधोसंरचना के लिए करोड़ो अरबो खर्च तो कर दिए लेकिन सरकार यहाँ आज तक पंचायत भवन नही बना पायी नतीजतन इस गांव में आज भी पंचायत के प्रतिनिधि जुगाड़ में ही पंचायत करते हैं।
हम बात कर रहे हैं जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत अंकिरा की ।जो कई वर्षों से ग्राम पंचायत के अस्तित्व में है लेकिन आज तक इस ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण नही हो पाया ।आज भी इस पंचायत के प्रतिनिधि कभी पेंड के नीचे पंचायत लगाते हैं तो कभी चबूतरे में तो सरकारी स्कूल में ।
इस क्षेत्र की जनपद सदस्य शकुंतला पण्डेय बताती हैं कि तकरीबन 20 वर्ष पहले इस ग्राम पंचायत में पंचायत भवन की स्वीकृति हुई थी लेकिन किसी निजी जमीन में पंचायत भवन बनाये जाने के चलते मामला आज भी न्यायालय में लंबित है जिसके कारण दुबारा इस गांव में पंचायत भवन की स्वीकृति नही मिल पाई।उन्होंने बताया कि करीब 10 साल पहले एक धार्मिक मंडप में पंचायत भवन संचालित हो रहा था वर्तमान में पंचायत भवन एक सरकारी स्कूल के कक्ष में संचालित होता है ।विपरीत परिस्थितियों में पेड़ के नीचे भी पंचायत लगाने की नौवत आती रही है ।
जनपद सदस्य ने कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य भला क्या हो सकता है कि जिस ग्राम पंचायत को सैंकड़ो परिवारों के विकास की जिम्मेदारी है वही पंचायत वर्षो से फुटपात पर है ।बहुत जल्द इसके लिए पहल की जाएगी ताकि पंचायत फुटपाथ से छत के नीचे आ सके ।

