जशपुर मुनादी।।
जशपुर के हाईप्रोफाइल छेड़खानी मामले में मामले को दबाने की कोशिश में लगे वयाख्याता प्रदीप भगत के विरुद्ध जाँच की कार्यवाही शुरू हो गयी है।जिला शिक्षाधिकारी एन कुजुर ने बताया कि छेड़खानी के मामले को दबाने लगाई गई पंचायत में व्याख्याता प्रदीप भगत की अहम भूमिका होने की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश पर जाँच शुरू कर दी गयी है और जाँच के उपरांत आगे की कार्यवाही की जाएगी । आपको बता दें कि छेड़खानी की पीड़िता ने पूलिस को दिए गए आवेदन में शिक्षक प्रदीप भगत (सरपँच पति)के विरुद्ध शिकायत करते हुए यह बताया गया था कि प्रदीप भगत के द्वारा 50 हजार पंचायत को देकर मामले को दबाने की कोशिश की जा रही थी साथ ही साथ पूलिस केस वापस लेने पीड़िता और उसके घरवालों पर दबाव भी बनाये जा रहे थे।सोमबार को जब यह मामला कलेक्टर के संज्ञान में आया तो कलेक्टर ने मामले की गंभीरता को समझते हुए तत्काल मामले की जाँच कर कार्यवाही के निर्देश दिए थे।
आपको बता दें कि छेड़खानी के मामले का आरोपी स्थानीय विधायल के साले नितेश भगत को गिरफ्तार किया जा चुका है और पीड़िता को सुरक्षा के लिहाज से सखी सेंटर में रखा गया है।रविवार को पीड़िता ने राजधानी रायपुर की सामाजिक कार्यकर्ता ममता शर्मा एवं स्थानीय पत्रकारों को मोबाइल में मैसेज भेजकर यह बताया गया था कि उस पर और उसके परिवार वाली पर पूलिस केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और पीड़िता डर के मार अपने बड़े पिताजी के घर मे रह रही है।मुनादी डॉट कॉम द्वारा जब इस खबर को प्रकाशित किया गया तो तत्काल पूलिस एक्शन में आई और पीड़िता को थाने बुलाकर सखी सेंटर भेजा गया।

