17-March-2020


Munaadi Breaking - पूर्व मुख्यमंत्री के OSD ओपी गुप्ता पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली लड़की परिवार समेत लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार, कहा- रसूखदार हैं इसलिए………. पढ़िए पूरी खबर



रायपुर मुनादी।।

कुछ माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री के OSD ओपी गुप्ता पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली नाबालिग अपने परिवार के साथ लापता हो गई है। उसके परिजनों ने राजनांदगांव एसपी को आवेदन लिखकर लापता परिजनों की खोजबीन करने की अपील की है। यही नही उन लोगों ने यह संदेह भी जताया है कि चूंकि आरोप लगाने वाली लड़की ने ओपी गुप्ता जैसी शख्सियत पर आरोप लगाया था और वे बड़े रसूखवाले हैं इसलिए उन्होंने ही इसे गायब किया होगा।

पूर्व मुख्यमंत्री के खासमखास रहे ओपी गुप्ता पर जब नाबालिग युवती की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी तब प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजियां भी तेज हो गई थी। ओपी गुप्ता के बहाने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर भी हमले तेज कर दिए गए थे। जेसीसी के नेता अमित जोगी ने तो उन्हें कोड़े मारने तक की बात कह दी थी, लेकिन अब पीड़िता के सपरिवार गायब होने की खबर से फिर राजनीतिक बयानबाजियां तेज हो सकती हैं।

शिकायत के बाद पुलिस सूत्रों ने जांच और छानबीन की बात कही है लेकिन सवाल उठता है कि पीड़िता अचानक लापता कैसे हो गई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News