तमनार मुनादी।।
तमनार ब्लॉक के अडानी इंटरप्राइजेज द्वारा कोयले का उत्पादन प्रारम्भ करने के बाद भी आज क्षेत्र वासीयों ने रोजगार, ख़राब सड़क एवम पर्यावरण के प्रति अडानी कम्पनी की उदासीनता देखते हुए कंपनी की सभी कोल ट्रांसपोर्टिंग की गाड़ियों को तमनार के हुंकरा डीपा चौक में रोक कर विरोध प्रदर्शन किया एवं सभी युवा वर्ग जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होगा विरोध जारी रहने की बात कही है।

रायगढ़ जिले के तमनार विलसखण्ड के राजेश बेहरा ,दीपक पटनायक एवं युवा मोर्चा तमनार सहित क्षेत्र वासियों ने अडानी कम्पनी द्वारा क्षेत्र के विकास कार्य न करने पर कम्पनी के खिलाफ उग्र आंदोलन की बात कही है।

